Why Tyres are Black?

Why Tyres are Black? टायर काले क्यों होते हैं?

टायर का काला रंग कार्बन और सल्फर के कारण होता है। 



नमस्कार दोस्तों। आपका एक बार फिर स्वागत है इस ब्लॉग में जहां हम Mechanical Engineering से जुड़ी कुछ जानकारियां साझा करते हैं. Why Tyres are Black? टायर काले क्यों होते हैं? आज के इस आर्टिकल में हम इस प्रश्न का जवाब तलाशेंगे।

दोस्तों आप सब ने भी टायर तो अवश्य ही देखा होगा। जब देखा होगा तो यह भी गौर किया होगा कि चाहे वह साईकल हो या बड़े वाहन, सभी के टायर काले रंग के ही होते हैं।

तभी यह प्रश्न भी उठता है कि काले ही क्यों? हरा, पीला, लाल या कोई और रंग क्यों नही? वहां से इस प्रश्न की शुरुआत होती है कि Why Tyres are Black? टायर काले क्यों होते हैं?

Why Tyres are Black? 


दोस्तों आप यह बात तो जानते हैं न कि टायर रबर से बनता है। रबर प्राकृतिक होता है। जब हम प्राकृतिक रबर को लाते हैं तो वह रबर उस वक़्त बहुत मुलायम होता है। लेकिन टायर का काम तो ही ही वजन सहना। फिर ऐसे में इतने मुलायम रबर से भला काम कैसे चलेगा।

इसलिए वैज्ञानिकों ने रबर में कई अलग अलग प्रकार के केमिकल्स आदि मिलाकर प्रक्टिकल करना शुरू कर दिया कि शायद कोई ऐसा फार्मूला मिल जाए जिससे यह रबर मजबूत हो जाए।

आखिरकार वह तरीका मिल ही गया। रबर को मजबूत बनाने के लिए उसमे कार्बन और सल्फर मिलाया जाने लगा। कार्बन और सल्फर दो ऐसे तत्व हैं, जो किसी भी चीज़ को ठोस बना देते हैं। यही रबर के साथ भी हुआ। 

चूंकि टायर का सामना बहुत ही अधिक तापमान से होता है, बहुत ही ज्यादा भार से होता है, साथ ही साथ ऊबड़ खाबड़ जगहों से भी तो होता है। ऐसे में टायर  का बेहद शख्त होना तो जरूरी था ही।

कार्बन और सल्फर दो ऐसे तत्व हैं जो टायर को काले रंग का कर देते हैं। 

क्या किसी और रंग के टायर बनना संभव है?


इस प्रश्न का जवाब है जी, हाँ। बनना तो संभव है पर उसकी लाइफ बहुत कम होगी। यदि ये टायर 10,000 किमी तक चल पायेगा तो वही काला टायर 100000 किमी तक। बस यही अंतर है जो आज भी काला टायर से हम आगे नही बढ़ पाए हैं।

हालांकि जिस तरह से विज्ञान रोज नए अविष्कार और खोजे कर रहा है उसे देखकर यह कहना कुछ गलत नही होगा कि शायद कुछ वर्षों में हम टायर के और उन्नत वर्जन को देख रहे हो जो शायद देखने मे रंगीन हों।

तो अब आपको Why Tyres are Black? का जवाब मिल गया होगा। 

आपको जानकारी पसंद आई हो तो जरूर बताएं और हां यदि आपके भी कुछ प्रश्न हैं जिनका जवाब आपको नही पता है तो वह जरूर पूछें। हम उसका सार्थक जवाब देने की कोशिश करेंगे.

यदि आपको किसी विषय के Notes चाहिए तो हमारा Telegram Channel  और Whatsapp Group join  करें। यहाँ आपके Doubt भी Clear करनी की कोशिश की जाएगी। 





धन्यवाद.

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Thermodynamic System in hindi

What Is Fluid Mechanics In Hindi.

What Is Thermodynamics in Hindi